CM नायब सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में जनहितकारी निर्णय

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में हरियाणा हाउसिंग बोर्ड (संशोधन) विधेयक, 2025 का प्रारूप मंजूर किया गया। इस संशोधन का मुख्य उद्देश्य हरियाणा हाउसिंग बोर्ड का हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के साथ विलय सुनिश्चित करना है। इसके अलावा बैठक में ग्राम शामलात भूमि नियम, 1964 में संशोधन, हरियाणा कारागार (संशोधन) नियम, 2025 समेत कई अन्य जनहितकारी फैसलों को स्वीकृति दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये निर्णय प्रदेश को स्वस्थ, सुरक्षित और संपन्न बनाने में मदद करेंगे। बैठक में लिए गए उपाय विकसित हरियाणा और विकसित भारत की दिशा में निर्णायक कदम साबित होंगे। मंत्रिमंडल ने सभी मामलों पर गंभीरता से विचार करते हुए जनमानस के हित को सर्वोपरि रखा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *