नीतीश कुमार को वोट देने की अपील: कैमूर में मंत्री जमा खान का बयान |

नीतीश कुमार को वोट देने की अपील: कैमूर में मंत्री जमा खान का बयान |

बिहार में चाहिए विकास और भाईचारा तो एक बार फिर नीतीश कुमार को करें वोट और बनाए बिहार में नीतीश कुमार की सरकार,कैमूर में बोलें बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहमद जमा खान, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार आज विकास के रास्ते पर है क्योंकि बिहार की जनता को बिहार सरकार हर प्रकार के सुविधाएं दे रही है, जैसे स्वास्थ्य शिक्षा बिजली सड़क जैसे कई योजनाएं बिहार की जनता के लिए चलाया जा रहा है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कैमूर में एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं था, जिसके बाद नीतीश कुमार ने कैमूर में मेडीकल कॉलेज बनाने के लिए गजट पास कर दिया है,

इसके साथ ही 150 पोखरा और तालाबों का सुंदरी करण कराया है, चार आवासीय छात्रावास बना अधौरा में नेटवर्क टावर बना अच्छी सड़के बनी बिहार में विकास का काम हुआ है इसके साथ ही राजद नेता बृज किशोर बिंद पर निशाना साधते हुए कहा कि जुमले बाज लोगों को कोई काम नहीं है तो जुमले बाजी करते रहते हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए जो इतने दिन तक भाजपा में रहे जिन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलता रहा, लेकिन आज वह उन्हीं पर टिप्पणी कर रहे हैं, इन्हें सुधर जाना चाहिए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *