डीएवी पब्लिक स्कूल में सत्र 2025-26 हेतु द्वितीय शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया एवं मिड टर्म परीक्षा परिणाम भी वितरित किया गया। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य छात्रों के शैक्षिक प्रदर्शन प्रगति की समीक्षा करना और उनके सर्वांगीण उन्नति हेतु विद्यालय तथा अभिभावकों के बीच समन्वय को मजबूत करना था। संगोष्ठी में वर्ग एल के जी से 12वीं तक के बच्चों के अभिभावकों ने भाग लिया और अपने बच्चों के कक्षाध्यापकों से मुलाकात की। शिक्षकों को छात्र की शैक्षणिक उपलब्धियां सीखने की चुनौतियां और कक्षा में उनके

व्यवहार के बारे में विस्तृत जानकारी दी।शिक्षकों ने छात्रों के शैक्षणिक रिकार्ड पर चर्चा करते हुए कमजोर विषयों में सुधार हेतु रणनीति बनाने पर बल दिया। प्राचार्य ने विद्यालय के नई सुविधाएं जैसे स्मार्ट क्लास और आधुनिक प्रयोगशालाओं का लाभ उठाने के लिए अभिभावकों से सहयोग का आग्रह किया। संगोष्ठी मे बच्चों की सफलता के लिए विद्यालय और घर पर सामान प्रयास करने व अभिभावक को नियमित रूप से बच्चों की पढ़ाई की निगरानी करने पर बल दिया गया।

