एशियाई क्रिकेट परिषद ने एशिया कप ट्रॉफी को अपने दुबई हेड क्वार्टर में बंद कर दिया है। एसीसी प्रमुख मोहसिन नकवी ने स्पष्ट किया कि उनकी मंजूरी के बिना ट्रॉफी को हिलाना भी नहीं चाहिए, और इसे भारत को सौंपने का सवाल ही नहीं उठता। दरअसल, भारतीय टीम ने एशिया कप जीतने के बाद नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार किया था। इसके बाद

नकवी ने ट्रॉफी अपने पास रख ली, और तभी से यह एसीसी कार्यालय में सुरक्षित है। भारत ने 28 सितंबर को दुबई में फाइनल में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप जीता था।

