भोपाल पुलिस की निशातपुरा थाना टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस ने 3 किलो 330 ग्राम सोना, जिसकी कीमत लगभग 3.40 करोड़ रुपये है, 803 ग्राम चांदी के जेवर, कीमत 1.20 लाख रुपये, और नगदी 4.50 लाख रुपये जप्त की।

कुल बरामदगी की कीमत लगभग 3.45 करोड़ 70 हजार रुपये है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी की अभी तलाश जारी है। इस कार्रवाई को राजधानी में कानून और सुरक्षा के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

