सूरत के बिल्डर विजय भरवाड़ ने देश के लिए शहीद हुए जवान मेहुल मेपाभाई भूवा के परिवार को 21 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। शहीद मेहुल भूवा 18 सितंबर 2025 को कश्मीर में ‘ऑपरेशन महादेव’ के दौरान शहीद हुए थे। शहीद का अंतिम संस्कार 20 सितंबर को उनके पैतृक गांव में किया गया था। विजय भरवाड़ ने सोशल मीडिया पर शहीद परिवार के रोते-बिलखते दृश्य देखे और तुरंत सहायता करने का फैसला किया। कारों के काफिले के साथ सूरत से दौड़ते हुए वह 21 लाख रुपये लेकर परिवार के पास पहुंचे। विजय

भरवाड़ ने कहा कि यह राशि बहुत मामूली है क्योंकि शहीद ने देश के लिए अपनी जान दी। उन्होंने सभी देशवासियों से अपील की कि शहीद परिवारों की मदद के लिए आगे आएं और उनके जीवन व भविष्य को संवारने में योगदान दें।

