
लखनऊ, उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर—बसपा प्रमुख मायावती ने आज पार्टी संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मायावती सुबह कांशीराम स्मारक पहुंचीं, जहां उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि कांशीराम जी ने समाज के वंचित और शोषित वर्गों को राजनीतिक शक्ति देने का जो सपना देखा था, बसपा उस मिशन को आगे बढ़ा रही है। इस मौके पर बसपा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या स्मारक स्थल पर मौजूद रही।

