सूरत BJP ऑफिस में मारपीट – कार्यकर्ता और कोषाध्यक्ष में भिड़ंत, कुर्सियां चलीं | 

सूरत BJP ऑफिस में मारपीट – कार्यकर्ता और कोषाध्यक्ष में भिड़ंत, कुर्सियां चलीं | 

गुजरात के सूरत से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। बीजेपी के उधना स्थित दफ्तर में पार्टी कार्यकर्ता दिनेश सावलिया और कोषाध्यक्ष शैलेष जरीवाला के बीच जमकर मारपीट हो गई। चाय-नाश्ते को लेकर शुरू हुई बहस हाथापाई तक पहुंच गई।

सावलिया ने जरीवाला को थप्पड़ मारा और कुर्सी उठाकर मारने की कोशिश की। इस दौरान वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने दोनों को छुड़ाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पार्टी प्रमुख परेश पटेल ने दोनों को नोटिस जारी करते हुए 3 दिन के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *