मुंबई से सनसनीखेज मामला सामने आया है। चर्चित क्रिकेटर रिंकू सिंह और कांग्रेस के पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी से करोड़ों की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस चार्जशीट के मुताबिक, आरोपी मोहम्मद दिलशाद मोहम्मद नवीद ने डी कंपनी के नाम पर रिंकू सिंह से 5 करोड़ और जीशान से 10 करोड़ रुपये की मांग की थी।

दिलशाद ने रिंकू सिंह को पहले दोस्ताना लहजे में मैसेज भेजा, लेकिन जब जवाब नहीं मिला तो धमकी भरे मैसेज भेजने लगा — जिसमें लिखा था “रिमाइंडर! डी-कंपनी।” यह आरोपी बिहार के दरभंगा का रहने वाला है और उसे वेस्टइंडीज (त्रिनिदाद) से गिरफ्तार कर भारत लाया गया था।

