गुरुग्राम के ओल्ड दिल्ली रोड, सेक्टर-12 में नगर निगम की टीम और नोडल अधिकारी डीटीपी आरएस बाठ ने अवैध झुग्गियों को हटाने के लिए बुधवार को तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की। स्थिति बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाना पड़ा और पुलिस और महिलाओं के बीच झड़प हुई।

ये झुग्गियां वर्षों से शहर के बीचो-बीच बसी हुई थीं। दूसरी ओर, डीएलएफ फेज 1 से 5 में अवैध निर्माण और व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अब 14 अक्टूबर को होगी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पहले कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

