आज उपायुक्त मनीष कुमार व सिविल सर्जन डॉ सुरेन्द्र मिश्रा एवं डीपीएम दीपक कुमार ने 26वीं विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता रथ को जिला मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, नेत्र रोग विशेषज्ञ सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।उपायुक्त मनीष ने कहा कि नेत्र हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण अंग है। जीवन में दृष्टि को सुरक्षित रखना हर व्यक्ति की प्राथमिकता होनी चाहिए। नियमित रूप से आँखों की जांच कराना,

संतुलित आहार लेना तथा मोबाइल और स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग से बचना बहुत आवश्यक है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस अभियान के माध्यम से नेत्र स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करें और दूसरों को भी जागरूक करें।सिविल सर्जन श्री सुरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में नेत्र जांच शिविर, जागरूकता रैली एवं पोस्टर अभियान आयोजित किए जा रहे हैं। जागरूकता रथ जिले के विभिन्न पंचायतों में जाकर लोगों को नेत्र सुरक्षा, मोतियाबिंद जांच और उपचार से संबंधित जानकारी देगा।

