आयुक्त संथाल परगना प्रमंडल, दुमका की अध्यक्षता में दिनांक 07.10.2025 को सम्पन्न संथाल सिविल रूल्स एवं संथाल परगना जस्टीस रेगुलेशन 1893 के प्रावधानों को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में लागू करने हेतु प्रासंगिक और विधिक पहलुओं की समीक्षा की गई। बैठक में कुछ बिन्दुओं पर प्रतिवेदन, मंतव्य एवं सुझाव मांगे गए।इस आलोक में उपायुक्त के निर्देशानुसार,अपर समाहर्त्ता की अध्यक्षता में अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, परगनैत, बुद्धिजीवी और अधिवक्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई।लोकल ट्राईबल काउंसिल

के गठन का स्वरूप, लोकल ट्राईबल काउंसिल को प्राप्त शक्तियाँ, लोकल ट्राईबल काउंसिल में किस प्रकार के मामलों का निष्पादन किया जाता है, संथाल परगना जस्टीस रेगुलेशन 1893 की धारा 14 में संशोधन कर प्रथम अनुसूची में अंकित दर को 500 रूपये से बढ़ाने की आवश्यकता, लोकल ट्राईबल काउंसिल के कोर्ट की बैठक, स्थल, प्रक्रिया और विधि व्यवस्था जैसी बिंदुओं पर अपने सुझाव और अनुभव साझा करते हुए भविष्य में लोकल ट्राईबल काउंसिल के प्रभावी संचालन पर चर्चा की।

