संभल जिले में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। राया बुजुर्ग गांव में मस्जिद और बरात घर के ध्वस्तीकरण के बाद अब मोहल्ला हातिम सराय में सरकारी तालाब की जमीन पर बने 80 मकानों और मस्जिद पर बुलडोजर चलाया जाएगा। तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने मकानों और मस्जिद पर लाल निशान लगाकर उन्हें चिन्हित किया और

स्थानीय निवासियों से जरूरी दस्तावेज मांगे। प्रशासन ने भूमाफियाओं के खिलाफ नोटिस जारी किए हैं। कार्रवाई के बाद अवैध मकानों और मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा, जिससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

