अक्टूबर के महीने में कश्मीर घाटियों में दिसंबर जैसी भारी बर्फबारी देखने को मिल रही है। अनंतनाग के सिंथन टॉप, गुलमर्ग, ज़ोजिला, कुपवाड़ा और गुरेज घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर हिमपात हुआ है। बर्फबारी और बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। सोनमर्ग और अन्य ऊपरी इलाकों में घरों की छतों और रास्तों तक बर्फ से ढक

गए हैं। प्रशासन ने गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगाई है और लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। सैलानी इस शुरुआती बर्फबारी का भरपूर आनंद ले रहे हैं। भद्रवाह और अन्य पर्यटन स्थलों पर व्यापारियों को उम्मीद है कि अब ज्यादा संख्या में सैलानी आएंगे और उनका व्यापार बढ़ेगा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

