चीन के सिचुआन प्रांत में माउंट नामा पर एक 31 वर्षीय पर्वतारोही होंग की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब उन्होंने शिखर के पास तस्वीरें लेने के लिए सुरक्षा रस्सी हटा दी। इसके कारण उनका संतुलन बिगड़ा और वह पहाड़ से नीचे गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि होंग बर्फ से ढकी ढलान पर बर्फ काटने वाली कुल्हाड़ी का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे।

वह और उनका समूह पहाड़ पर परमिट के बिना आए थे और योजना साझा नहीं की थी। माउंट नामा, जो गोंगगा पर्वत श्रृंखला का हिस्सा है, पर चढ़ाई कठिन और तकनीकी है। बेस कैंप तक लगभग 15 किलोमीटर की दूरी है, और अंतिम चढ़ाई में पर्वतारोहियों को सुरक्षा उपकरण और स्थानीय गाइड की जरूरत होती है। अधिकारियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

