
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कतर की राजधानी दोहा स्थित भारतीय दूतावास परिसर में पौधारोपण किया। यह कार्यक्रम भारत और कतर के बीच पर्यावरण संरक्षण और हरित पहल के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है। पीयूष गोयल इन दिनों कतर की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं, जहां वे कतर-भारत संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता कर रहे हैं। इस बैठक में व्यापार, निवेश, ऊर्जा, शिक्षा और प्रौद्योगिकी सहयोग से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत और कतर के बीच संबंध समय के साथ और अधिक मजबूत हुए हैं तथा यह साझेदारी दोनों देशों के आर्थिक विकास और क्षेत्रीय स्थिरता में अहम भूमिका निभाएगी।
