कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क ने कनाडा में फिर से दहशत फैलाई है। गैंग से जुड़े अपराधियों ने एक साथ कई जगहों पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग से जुड़े फतेह पुर्तगाल ने सोशल मीडिया पर ली है। फतेह पुर्तगाल ने अपने पोस्ट में दावा किया कि नवी तेसी नाम के एक व्यक्ति ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 5 मिलियन

डॉलर की उगाही की थी। इसी के चलते उसके ठिकानों पर फायरिंग करवाई गई। स्थानीय पुलिस ने घटनास्थलों पर जांच शुरू कर दी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इस घटना से कनाडा में रहने वाले भारतीय समुदाय में डर का माहौल है।
