मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी स्थित श्री अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र, लैपटॉप और सिलाई मशीनें वितरित कीं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार लगातार विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि राज्य में ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला’, ‘मिशन शक्ति’ और ‘एक जिला एक उत्पाद’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं और बेटियों को सशक्त किया जा रहा है। सीएम योगी ने कहा कि बेटियां आज शिक्षा, तकनीक और रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रही हैं, और सरकार उन्हें हर स्तर पर सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है

