बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बहुप्रतीक्षित पटना मेट्रो परियोजना का उद्घाटन किया और खुद मेट्रो की पहली सवारी भी की। उद्घाटन के बाद सीएम नीतीश मेट्रो ट्रेन में सवार हुए, जहां उन्होंने आम यात्रियों और अधिकारियों के साथ बातचीत की। सफर के दौरान एक दिलचस्प पल तब देखने को मिला जब नीतीश कुमार अचानक अपनी सीट से उठे और

सामने वाली विंडो से बाहर का नज़ारा देखने लगे। उन्होंने निर्माण कार्यों और शहर के विकास कार्यों का बारीकी से निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रो का संचालन शुरू होने से पटना के यातायात दबाव में बड़ी राहत मिलेगी और शहरवासियों को आधुनिक, तेज़ और सुरक्षित सफर का अनुभव मिलेगा।

