
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नया फीचर लाने जा रहा है। इस फीचर में यूजर्स Instagram और Facebook की तरह अपने लिए यूजरनेम क्रिएट और रिजर्व कर सकेंगे। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, एंड्रॉइड बीटा वर्जन 2.25.28.12 में यह फीचर देखा गया है। यूजर्स बिना मोबाइल नंबर के भी चैटिंग कर सकेंगे। यूजरनेम में कुछ नियम होंगे। यह ‘www’ से शुरू नहीं हो सकता और इसमें कम से कम एक लेटर शामिल होना जरूरी है। यूजरनेम में लेटर, नंबर और अंडरस्कोर का इस्तेमाल किया जा सकता है। फिलहाल यह फीचर सीमित बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है और जल्द ही अन्य बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। इसके साथ WhatsApp एक नया सिक्योरिटी फीचर भी पेश करेगा, जो अनवांटेड मैसेज रोकने में मदद करेगा।

