जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में रात 11:20 बजे एक भयानक हादसा हुआ। न्यूरो ICU के स्टोर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। स्टोर में रखे पेपर, ICU का सामान और ब्लड सैंपलर ट्यूब जलने लगीं, जिससे ज़हरीला धुआं पूरे ICU में फैल गया। ट्रॉमा सेंटर और ICU में कुल 24 मरीज भर्ती थे, जिनमें से 11 की हालत गंभीर हुई। आग में 7 मरीजों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 की हालत नाजुक है। मृतकों में पिंटू (सीकर), दिलीप (आंधी), श्रीनाथ, रुक्मणि, खुशमा (भरतपुर) और बहादुर (सांगानेर) शामिल हैं। परिजनों ने अस्पताल

पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि धुआं फैलते ही स्टाफ गायब हो गया और मरीजों को निकालने का इंतज़ाम नहीं हुआ। परिजनों ने ही मरीजों को बचाया, लेकिन 6 की मौत हो गई। पूरे ICU वार्ड को आग ने तहस-नहस कर दिया।

