उत्तर बंगाल में लगातार हो रही भारी बारिश ने दार्जिलिंग में हाहाकार मचा दिया है। दूधिया में बालासन नदी उफान पर है, जिससे दूधिया ब्रिज का पिल्लर ढह गया और पुल गिरने से सात लोगों की मौत हो गई।

पूरे दार्जिलिंग जिले में अब तक 12 लोग बारिश और भूस्खलन की घटनाओं में अपनी जान गंवा चुके हैं। भूस्खलन और बाढ़ के कारण कई इलाके प्रभावित हैं, घर तबाह हुए हैं और हजारों बीघा खेत पानी में डूब गए हैं। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम राहत और बचाव कार्यों में जुटी है।

