
भारत ने महिला वर्ल्ड कप में रविवार को पाकिस्तान पर 88 रन से जोरदार जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 247 रन बनाए, जिसमें हरलीन देओल ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई, सिदरा अमीन ने 81 रन बनाए। भारत की ओर से क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने 3-3 विकेट लिए, जबकि स्नेह राणा को 2 विकेट मिले।इस जीत के साथ भारत की महिला टीम दो मैचों से 4 पॉइंट्स के साथ टेबल में शीर्ष स्थान पर है और लगातार चौथे रविवार को पाकिस्तान को मात दी है।

