
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने पटना में आयोजित “अंबेडकर दलित-आदिवासी अधिकार संवाद” कार्यक्रम में राज्यभर से आए दलित और आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने वर्तमान सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि: “इस निकम्मी सरकार ने अपने 20 सालों में दलित-आदिवासी भाइयों को दुख और तकलीफ़ सहने का आदि बना दिया है।” तेजस्वी ने कहा कि अब समय आ गया है जब बहुजन का बहुमत परिवर्तन की नींव रखेगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि सदियों की पीड़ा को मिटाकर, अब परिवर्तन की ज्योति जलाना ही उनका लक्ष्य है। इस संवाद में सामाजिक न्याय, अधिकारों की बहाली और आने वाले चुनावों में भागीदारी को लेकर रणनीति पर भी चर्चा हुई।

