आगरा के एक गांव में महिलाओं ने अंग्रेजी शराब के ठेके पर धावा बोल दिया। गुस्साई भीड़ ने लाखों रुपये की शराब की बोतलें तोड़ दीं और फिर मौके से चली गईं। घटना के पीछे गांव वालों का आक्रोश बताया जा रहा है। दरअसल, इसी गांव के पास दो दिन पहले देवी मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें 13 लोग डूब गए थे। अब तक 7 लोग

लापता हैं। गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के बाद से प्रशासन की बेरुखी और इलाके में मौजूद शराब के ठेके से नाराज़गी बढ़ती जा रही थी। माना जा रहा है कि इसी गुस्से का नतीजा था यह हंगामा, जो आज फूट पड़ा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

