नालंदा जिले के राजगीर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया। इस अत्याधुनिक स्टेडियम में 40 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है और यह लगभग 90 एकड़ में फैला है। इसमें ड्रेसिंग रूम, जिम, प्रैक्टिस नेट, मीडिया गैलरी और वीआईपी लाउंज जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। 2018 में शुरू हुई इस परियोजना की लागत 1121 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने 87 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। उन्होंने कहा कि यह स्टेडियम बिहार की प्रतिभाओं को

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका देगा और राज्य में इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी का मार्ग प्रशस्त करेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लाभुक संवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्रीय विकास योजनाओं की समीक्षा भी की। यह स्टेडियम अब बिहार के क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय लिखने को तैयार है।

