भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म या गाना नहीं, बल्कि उनकी निजी ज़िंदगी है। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रविवार को लखनऊ में उस वक्त हंगामा मच गया जब ज्योति सिंह, अपने पति पवन सिंह के घर पहुंचीं। लेकिन घर पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद जो हुआ, वो काफी भावुक कर देने वाला था। ज्योति सिंह फूट-फूटकर रोने लगीं और उन्होंने कहा: “मैं अपने पति पवन सिंह के घर आई हूं। उन्होंने मेरे ऊपर FIR की है। लेकिन मैं उनकी पत्नी हूं और इस घर से मेरी लाश ही बाहर जाएगी!” इतना ही नहीं, ज्योति सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें पुलिस ने धमकाया है। उन्होंने सीधे SHO पर धमकाने का आरोप लगाया और कहा कि फैंस के कहने पर ही वह अपने पति से मिलने आई थीं। ज्योति सिंह ने

एक दिन पहले ही फेसबुक पोस्ट करके बताया था कि वो पवन सिंह से मिलने जा रही हैं। लेकिन आज जब वो वहां पहुंचीं तो उनके साथ ऐसा व्यवहार हुआ। आपको बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्ते लंबे समय से विवादों में हैं। पवन सिंह तलाक लेना चाहते हैं और इस मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है। बीच-बीच में दोनों को लेकर सुलह की खबरें भी आती रहीं, लेकिन अब जो वीडियो सामने आया है, उसने इस मामले को एक बार फिर गरमा दिया है। गौर करने वाली बात ये भी है कि बिहार चुनाव की चर्चाओं के बीच पवन सिंह का नाम राजनीतिक गलियारों में भी लिया जा रहा था। अब ये विवाद उनके लिए नई मुश्किलें खड़ी कर सकता है। अब देखने वाली बात ये होगी कि पवन सिंह इस पूरे मामले पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और क्या यह मामला उनके करियर और पर्सनल लाइफ को और प्रभावित करेगा?

