राष्ट्रीय पोषण माह: आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण जागरूकता कार्यक्रम | 

राष्ट्रीय पोषण माह: आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण जागरूकता कार्यक्रम | 

राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के अंतर्गत जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और अभिभावकों की सहभागिता से विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं।कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के स्वागत से हुई। इसके पश्चात् बच्चों से प्रार्थना एवं योग करवाया गया। बच्चों ने फूल, फल और पत्तों की मदद से पोषण माह थीम पर आकर्षक रंगोली बनाई। इसी क्रम में माँ के नाम एक पेड़ विषय पर विशेष रंगोली बनाकर उन्हें पेड़ों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। बच्चों ने पोषण पर आधारित कविताएँ भी प्रस्तुत कीं जिससे उनमें आत्मविश्वास और उत्साह का संचार हुआ। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों की दीवारों पर बने ABCD और 123 के शैक्षिक चित्रों की मदद से बच्चों ने खेल खेल में पढ़ाई की।

खाना खाने से पूर्व बच्चों को हाथ धोने और स्वच्छता की आदत के बारे में विस्तार से बताया गया। तत्पश्चात सभी बच्चों को पौष्टिक भोजन कराया गया। कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का टीकाकरण किया गया तथा माताओं को पोषण आहार से संबंधित पैकेट वितरित किए गए।उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारे बच्चों के स्वस्थ भविष्य की नींव है।आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों में सही खान-पान, स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का विकास करना अत्यंत आवश्यक है। आज जिस उत्साह के साथ बच्चों और अभिभावकों ने भाग लिया है, वह बताता है कि समाज अब स्वास्थ्य और पोषण को लेकर गंभीरता से आगे बढ़ रहा है। हमारा लक्ष्य है कि हर बच्चा स्वस्थ, पोषित और सशक्त बने।इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित रहे और कार्यक्रम का लाभ उठाया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *