वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में केएल राहुल ने जड़ा 11वां शतक

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में केएल राहुल ने जड़ा 11वां शतक

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय टीम की शुरुआत कमजोर रही, जब यशस्वी जायसवाल 36 और साई सुदर्शन 5 रन पर आउट हो गए। इसके बाद केएल राहुल और शुभमन गिल ने टीम की कमर संभाली। केएल राहुल ने 197 गेंदों में 100 रन बनाकर अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक जड़ा, जिसमें 12 चौके शामिल थे। यह उनका भारत में केवल दूसरा टेस्ट शतक है। शतक जड़ने के बाद राहुल ने हेलमेट उतारकर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया और मुंह में अंगुली रखकर सीटी बजाने का इशारा किया। राहुल की वाइफ अथिया शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “सर्वश्रेष्ठ के लिए सर्वश्रेष्ठ।” दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर इसे बेटी इवाराह के लिए खास गिफ्ट बताया। कप्तान शुभमन गिल ने अर्धशतक लगाया, वहीं ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा तेजी से रन जोड़ रहे हैं। भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाकर वेस्टइंडीज पर 109 रन की बढ़त बना ली है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *