केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के तहत रोहतक में नवनिर्मित साबर डेयरी प्लांट का उद्घाटन किया। ₹325 करोड़ की लागत से बने इस प्लांट में अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं और अनुमानित 1,000 लोगों के लिए रोजगार सृजित होगा। साबर डेयरी प्लांट दही, छाछ, योगर्ट और मिठाई उत्पादन का देश का सबसे बड़ा केंद्र है। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हरियाणा के सहकारी आंदोलन की समृद्धि में मील का पत्थर

साबित होगा। शुगर फेडरेशन द्वारा किसानों को 400 रुपये प्रति क्विंटल लाभकारी मूल्य दिया जा रहा है। हरियाणा में दूध उत्पादन में देश में तीसरे स्थान पर है और डेयरी क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण योगदान देता है। सहकारी समितियों के सदस्यों के बच्चों को छात्रवृत्ति और बेटियों की शादी में महा शगुन भी प्रदान किया जाता है।

