पांच साल बाद भारत और चीन के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स फिर से शुरू होने जा रही हैं। 26 अक्टूबर 2025 से इंडिगो कोलकाता से ग्वांगझू के बीच नॉन-स्टॉप डेली फ्लाइट ऑपरेट करेगी। जल्द ही दिल्ली-ग्वांगझू रूट पर भी डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होने की संभावना है। एयरबस A320neo विमानों का उपयोग किया जाएगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार यह कदम लोगों से लोगों के बीच संपर्क, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देगा। पिछले पांच सालों में गलवान झड़प और कोविड-19 के कारण डायरेक्ट फ्लाइट्स बंद थीं। अब कूटनीतिक वार्ताओं

और सीमा तनाव में कमी के बाद उड़ानें बहाल की जा रही हैं। यात्रियों के लिए कोलकाता-ग्वांगझू उड़ान रात 10 बजे कोलकाता से रवाना होगी और सुबह 4:05 बजे ग्वांगझू पहुंचेगी। टिकट की कीमत लगभग ₹15,708 है। एयर इंडिया भी जल्द ही चीन के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू कर सकती है।

