मीराबाई चानू ने वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में 48 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीता

मीराबाई चानू ने वर्ल्ड चैंपियनशिप 2025 में 48 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीता

भारत की स्टार महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने वर्ल्ड वेटलिफ्टर चैंपियनशिप 2025 में 48 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर शानदार वापसी की है। तीन साल बाद इस बड़े टूर्नामेंट में पदक जीतने वाली मीराबाई ने कुल 199 किलोग्राम का वजन उठाया। उन्होंने स्नैच में 84 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 115 किग्रा भार उठाया। मीराबाई ने दमदार शुरुआत की और अपने पहले ही प्रयास में 84 किग्रा का वजन उठाकर प्रतियोगिता में दबदबा बनाया। गोल्ड मेडल कोरिया की री सोंग-गम ने 213 किग्रा (91 + 122) के साथ जीता, जबकि थाईलैंड की थान्याथोन सुकचारोएन ने 198 किग्रा (88 + 110) उठाकर ब्रॉन्ज मेडल पाया। मीराबाई का वर्ल्ड चैंपियनशिप में यह तीसरा पदक है; इससे पहले उन्होंने 2017 में गोल्ड और 2022 में सिल्वर मेडल जीते थे। वह टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी सिल्वर पदक विजेता रह चुकी हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *