रांची समेत झारखंड के कई जिलों में पूजा के दौरान लगातार बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य के विभिन्न हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसमें पलामू, चतरा, गढ़वा, लातेहार और हजारीबाग शामिल हैं। वहीं, रांची, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, जामताड़ा और देवघर में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि, मौसम विभाग ने यह भी बताया कि 5 अक्तूबर के बाद राज्य में मौसम साफ होने का अनुमान है

