ओडिशा में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गजपति, रायगढ़ और कोरापुट जिलों में भूस्खलन की घटनाएं दर्ज की गईं, जबकि गंजाम में कई पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ। हालात को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के 7 जिलों में रेड अलर्ट, 16 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

राहत और बचाव दल प्रभावित इलाकों में तैनात किए गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

