बोकारो विजयदशमी पर ड्राई डे उल्लंघन, अवैध शराब बिक्री में एक गिरफ्तार बोकारो : – विजयदशमी के अवसर पर घोषित ड्राई डे का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बोकारो पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। 3 अक्टूबर 2025 को बोकारो पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि सेक्टर-09 राजेंद्र मोड़ स्थित एक झोपड़ी में जितेंद्र कुमार और मनोज वर्मा अवैध शराब की बिक्री कर रहे हैं। शराब पीने के बाद क्षेत्र में हंगामा भी हुआ। सूचना के आधार पर नगर डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मनोज वर्मा को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से भारी मात्रा में विदेशी एवं देशी शराब बरामद की गई। वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर जितेंद्र कुमार मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार

आरोपी मनोज वर्मा, जो सेक्टर-09 राजेंद्र मोड़ का निवासी है, का गंभीर आपराधिक इतिहास है। वर्ष 2017 से 2024 के बीच उसके खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। इस कार्रवाई में नगर डीएसपी, हरला थाना प्रभारी व पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि ड्राई डे का उल्लंघन करने वालों और अवैध शराब कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

