कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर ने जनसंवाद कर जानी जनसमस्याएं दिया समाधान का भरोसा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तनवीर आलम ने पाकुड़ परिसदन में पहुंचकर आम जनता से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने न केवल पार्टी संगठन की मजबूती पर जोर दिया बल्कि क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर भी गंभीर चर्चा की।कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सड़कों की बदहाल स्थिति, बिजली की अनियमित आपूर्ति, स्वास्थ्य केंद्रों की खस्ताहाली और सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी जैसी समस्याएँ लोगों को लगातार परेशान कर रही हैं। तनवीर आलम ने इन सभी मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों तक

पहुँचाकर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।संवाद कार्यक्रम के दौरान कुछ फरियादी अपने व्यक्तिगत मामलों को लेकर भी पहुंचे, जिनकी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया।प्रदेश महासचिव ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली जैसी मूलभूत मुद्दों पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। खासकर ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में अब भी लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। कांग्रेस पार्टी की पहली प्राथमिकता जनसेवा है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर स्तर पर जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुँचाएं और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाएं।

