
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोची में आयोजित वल्दाई डिस्कशन क्लब के पूर्ण सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी हमेशा अपने देश के हितों को सर्वोपरि रखते हैं और उन्हें दुनिया के सबसे बुद्धिमान नेताओं में से एक माना जाता है। उन्होंने भारत और रूस के बीच गहरी दोस्ती और रणनीतिक साझेदारी पर भी प्रकाश डाला। पुतिन ने कहा, “लगभग 15 साल पहले हमने विशेष रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की थी और यह आज भी हमारे संबंधों को सबसे अच्छी तरह परिभाषित करती है। भारत और रूस के लोग दोनों देशों के मजबूत रिश्तों को कभी नहीं भूल सकते।

