बीते रविवार बोकारो स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 में हुए हादसे में तीन ठेकेदार घायल हो गए। घायल ब्रजेश महथा का इलाज बोकारो जनरल अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद धनबाद सांसद श्री ढुल्लू महतो ने तुरंत बीएसएल प्रबंधन और संवेदकों से संपर्क किया। उन्होंने मृतक की आश्रित पत्नी को नियोजन दिलाने का प्रयास

किया और औपचारिक नियोजन पत्र उनके हाथों सौंपा। इस मौके पर चंदनकियारी के पूर्व विधायक श्री अमर कुमार बाउरी और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सांसद ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और प्रभावित परिवार के प्रति संवेदनाएं जताईं।

