कमोडिटी मार्केट खुलते ही आज सोना और चांदी दोनों में भारी गिरावट देखी जा रही है। 10 ग्राम सोने का भाव अब 116,987 रुपये चल रहा है, जिसमें 600 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। सोने ने अब तक 116,780 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 117,100 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है। चांदी की कीमत 142,633 रुपये प्रति किलो है, जिसमें

2,087 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। चांदी ने अब तक 141,961 रुपये प्रति किलो का लो और 143,051 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

