आगरा के खेड़ागढ़ क्षेत्र के इंदरगवाला गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ। बीच धारा में विसर्जन के दौरान अचानक पानी की तेज़ धारा के कारण 11 युवक नदी में डूब गए। अब तक 3 की मौत हो चुकी है, 1 का इलाज चल रहा है और 7 लोग लापता हैं।

स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम ने सर्चिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आसपास के लोग भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। हादसे की वजह और लापता युवकों की स्थिति का पता लगाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

