दशहरा के दिन दिल्ली के रामलीला मैदानों में हजारों की भीड़ रावण दहन देखने के लिए पहुंची। बेमौसम बारिश ने उत्सव की रौनक को थोड़ी प्रभावित किया, लेकिन लोग छाता, रेनकोट या पॉलीथिन ओढ़कर पुतले जलते देखने के लिए मौजूद रहे। दिल्ली के परेड ग्राउंड में आयोजित रामलीला में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने रावण दहन किया। इस

दौरान 50 फीट ऊंचे रावण और 45-45 फीट ऊंचे मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए।

