बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के जरसेनी गांव में एक बंद मकान में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने जैसे ही आग की चिंगारी देखी, तुरंत फौरन मदद के लिए जुट गए और आग पर काबू पाने की कोशिश की।

आग इतनी तेज थी कि मकान के अंदर रखा फ्रिज समेत सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। हालांकि लोगों की तत्परता से आग ने आसपास के अन्य मकानों को नुकसान नहीं पहुँचाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया।

