
मरहूम सांसद अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को आज नैनी जेल से झांसी जेल ट्रांसफर किया गया। झांसी जेल के गेट पर उनकी तलाशी ली गई, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो फेसबुक से प्राप्त हुई है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि जेल के अंदर की वीडियो किसने लीक की। जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी है और ट्रांसफर प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की चूक नहीं होने दी गई।

