‘आई लव मुहम्मद’ विवाद पर एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी। ओवैसी ने कहा, “भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, जहां हर समुदाय अपने धार्मिक नेताओं पर गर्व करता है। मुसलमानों के लिए पैगंबर मोहम्मद अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। अनुच्छेद 25 हमें धार्मिक स्वतंत्रता देता है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि “अगर कोई हिंसा कर रहा है या सोच रहा है, यह गलत है। लेकिन अपने धर्म के किसी व्यक्ति के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना गलत नहीं है।

” ओवैसी ने भाजपा और आरएसएस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “भारत का संविधान कहता है कि इस देश का कोई धर्म नहीं है, लेकिन उनका मानना केवल एक ही धर्म का है।”

