इदरीस-इकबाल हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार, यूट्यूबर मोईन भी पुलिस की गिरफ्त में 

इदरीस-इकबाल हाफ एनकाउंटर में गिरफ्तार, यूट्यूबर मोईन भी पुलिस की गिरफ्त में 

26 सितंबर को हुई बरेली हिंसा मामले में पुलिस ने इदरीस और इकबाल नाम के दो आरोपियों को हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। सीबी गंज के पास दोनों आरोपियों के साथ पुलिस का आमना-सामना हुआ, जिसमें दोनों के पैर में गोली लगी। आरोपियों के पास से दो तमंचे और एंटी रॉयट गन बरामद की गई। इदरीस और इकबाल पर हिंसा के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग और सिपाही से एंटी रॉयट गन छीनने का आरोप है। इनके पास लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। साथ ही पुलिस ने इस मामले में 7 लाख 71 हजार फॉलोअर्स वाले यूटूबर मोईन को भी गिरफ्तार किया है। मोईन बरेली का रहने वाला है और कॉमेडी वीडियो बनाता था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ चोरी, डकैती, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई का उद्देश्य आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ना है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *