झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह की अध्यक्षता में गांधी जयंती के अवसर पर मंडलकारा में जेल अदालत सह मेडिकल कैंप का आयोजन किया। उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह ने बंदियों को प्राधिकार से मिलने वाले निःशुल्क कानूनी सहायता एवं न्यायिक प्रक्रिया पर विशेष रूप से जानकारी दी।बंदियों से अधिवक्ता के होने या ना होने जानकारी ली गई। डालसा के अधिकारी एवं लीगल एड डिफेंस

काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ को समस्या निदान करने को लेकर आवश्यक निर्देश दी गई। इस दौरान उम्रदराज बंदियों के बीपी शुगर समेत अन्य जांच मेडिकल टीम से करवाई गई। मौके पर न्यायिक पदाधिकारी,जेल के प्रशासनिक अधिकारी,लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के कर्मी, पाकुड़ व्यवहार न्यायालय कर्मी, पारा लीगल वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे।

