प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह ने किया वृद्धाश्रम का दौरा झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह की अध्यक्षता मे वृद्धाश्रम का दौरा किया गया। प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश ने कहा कि इसका उदेश्य यह है कि कोई भी वृद्ध को परिवार का अभाव महसूस न हो इसके लिए सभी का हाल चाल जाना गया एवं मिठाई के पैकेट का वितरण किया

गया। वृद्धाश्रम के व्यवस्था की जानकारी ली गई व वृद्ध के स्वास्थ्य चेकअप को लेकर आवश्यक निर्देश दी गई। पैरा लीगल वॉलिंटियर्स को किसी भी प्रकार के समस्या के निदान हेतु आवश्यक निर्देश दी गई। मौके पर डालसा के प्रभारी सचिव विशाल मांझी, प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकूमुद्दीन शेख एवं संजीव कुमार मंडल, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स चंद्र शेखर घोष, उत्पल मंडल, नीरज कुमार राउत समेत वृद्धाश्रम के कर्मी मौजूद रहे।

