प्रयागराज के मुट्ठीगंज स्थित ऊंचामंडी मुहल्ले में शनिवार देर रात काली स्वांग निकाली जा रही थी। हजारों लोग इसे देखने के लिए इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने कई राउंड हवाई फायरिंग कर दी, जिससे वहां दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने हर्ष फायरिंग मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके चाचा को भी नामजद किया गया है, जो

अभी फरार है और उसकी तलाश के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। साथ ही पुलिस लाइसेंसी पिस्टल की बरामदगी में भी लगी हुई है।

