एशिया कप 2025 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद टीम के सितारों का देशभर में भव्य स्वागत हो रहा है। मुंबई में कप्तान सूर्यकुमार यादव का ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक रीति से स्वागत किया गया। आरती उतारी गई, शॉल व तिरंगा भेंट किया गया। उन्होंने पूर्व सांसद राहुल शेवाले के घर जाकर मां दुर्गा के दर्शन किए और फैंस से मुलाकात की। वहीं हैदराबाद में फाइनल के हीरो तिलक वर्मा का शमशाबाद एयरपोर्ट पर जोशीला स्वागत हुआ।

पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 69 रन बनाने वाले तिलक पर प्रशंसकों ने फूल बरसाए, नारे लगाए। तेलंगाना खेल प्राधिकरण के अध्यक्ष और अन्य गणमान्य लोगों ने उनका अभिनंदन किया। भारत के नौवें एशिया कप खिताब के जश्न में देशभर में जश्न और गर्व का माहौल है।

