
शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में कानपुर की एक बुजुर्ग महिला की फरियाद सुनी। उसके कैंसर पीड़ित बेटे के इलाज के लिए सीएम ने तुरंत सरकारी एंबुलेंस से उसे कल्याण सिंह सुपर स्पेशियिलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट भिजवाया और उपचार शुरू कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नर सेवा, नारायण सेवा ही सरकार का मूल मंत्र है और हर पीड़ित को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बच्चों को भी दुलारा और चॉकलेट दी। इस दौरान प्रदेश के 50 से अधिक पीड़ितों के मुद्दों का तत्काल निराकरण कराया गया, जिससे जनता में उम्मीद और संतोष की भावना फैल गई।
